Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email
loading...

पुरे देश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन जारी हैं. वही अब तक कोरोना वायरस से देश में 350 लोगो की मौ में हो चुकी हैं वही पूरी दुनिया में इससे मौत का आंकड़ा करीब एक लाख से अधिक हो गया हैं.

खबर बिहार से आयी हैं. बताया जा रहा है एक किसान युवक खेत से आ रहा था जिसने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बेगुसराय पुलिस ने उस लड़के की इतनी पिटाई की उसमे उस लड़के की आँख चली गयी.

loading...

दरअसल बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करना एक युवक को उस वक्त मंहगा पड़ गया। जब वह गेहूं की के फसल की कटनी कर दोपहर एक बजे घर लौट रहा था।

मोदी बने देश को सबसे ज्यादा कर्ज में डुबाने वाले पहले प्रधानमंत्री, विश्व बैंक के रिपोर्ट में खुलासा

loading...

उसी दौरान युवक की पुलिस के हाथों जमकर पिटाई हुई। उस अंधाधुंध पिटाई के दौरान युवक के आंख पर गंभीर चोंटे आई। जिससे उसके आंख की रौशनी गायब होने की बातें परिजनों द्वारा बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव का बताया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त घटना वार्ड नंबर-07 निवासी उपेन्द्र साह के पुत्र नीरज कुमार साह के साथ घटी है।

पीड़ित के अनुसार 08 अप्रैल को नीरज अपने खेत से गेहूं के फसल की कटनी कर घर लौट रहा था। इस दौरान एक चाय की दुकान पर लिट्टी खरीदने के लिए रूक गया। तभी चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस की गाड़ी आकर रूकी। तथा गाड़ी से उतरे पुलिस के जवानों ने दुकान के बाहर खड़े युवक पर जमकर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।

loading...

लॉकडाउन : भारत को बड़ा झटका, 2020 में 0% रहेगी भारत की GDP, 17 लाख करोड़ का होगा नुकसान

इस दौरान पुलिस की लाठी नीरज के आंख पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्पश्चात उपचार के लिए नीरज डॉक्टरों के चक्कर लगाए। परंतु लॉकडाउन की वजह से समय पर इलाज नहीं हो पाया। फलत: किसी तरह दर्द की दवा खाकर रात बिताया। तथा अगले दिन 09 अप्रैल को इलाज के लिए बेगूसराय डॉक्टर योगेश राय के यहां पहुंचा।

जहां इलाज के उपरांत चिकित्सक के द्वारा उसके आंख की रौशनी वापस नहीं लौटने की संभावना व्यक्त की गई। फलतः युवक के साथ साथ परिजनों मे पुलिस के प्रति गम व गुस्सा की लहर दौड़ गई है।

loading...

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को न्याय के लिए लगाए गए गुहार वाली आवेदन वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार महतो ने पुलिस के द्वारा युवक के साथ मारपीट के घटना की पुष्टि की है।

loading...