Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
Viber
LINE
Linkedin
  • लगातार दो लोकसभा चुनाव में बुरी हार का सामना करने वाली भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने अब संगठन और अपनी पकड़ को मजबूत करने का कवायद शुरू कर दी है, हिंदुस्तान में छपे एक लेख के अनुसार सुहेल हामिद लिखते हैं कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द पूरे देश की यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी प्रदेशों का दौरा करेंगे। जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसभाओं के बजाए लोगों से सीधे मिलने की कोशिश करेंगे। ताकि, कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को सीधी टक्कर दी जा सके।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का खाका तैयार किया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि जिन राज्यों में वर्ष 2021 और 2022 में विधानसभा चुनाव हैं, वहां ज्यादा वक्त दिया जाएगा। क्योंकि, इन दो वर्षों में एक दर्जन से अधिक प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी इन प्रदेशों में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही, तो लोकसभा में इसका लाभ मिलेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्लीपर क्लास में यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और पार्टी नेताओं से भी मिले थे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि कई यात्राओं में सोनिया गांधी ने भी उनके साथ स्लीपर क्सास में सफर किया था। राजीव गांधी की रेलगाड़ी के स्लीपर क्लास में यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिला था।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा एक साथ के बजाए अलग अलग हिस्सों में होगी। पर सभी आपस में जुड़े रहेंगे। राहुल गांधी एक प्रदेश में एक साथ दौरा कर लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पार्टी और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगी। इसके साथ राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।

दरअसल, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम से पार्टी में आत्मविश्वास पैदा हुआ है। कांग्रेस में यह अहसास पैदा हुआ है कि लोगों के अंदर भाजपा के प्रति नाराजगी है। ऐसे में पार्टी को यकीन है कि राहुल गांधी की यात्रा को लोगों का समर्थन मिलेगा। पार्टी यात्रा के दौरान उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर भी चर्चा चल रही है। पार्टी जल्द राहुल गांधी की यात्रा के कार्यक्रम का ऐलान करेगी।

Download WordPress Themes
Download Nulled WordPress Themes
Download WordPress Themes Free
Download Best WordPress Themes Free Download
free online course
download mobile firmware
Free Download WordPress Themes
lynda course free download